Press "Enter" to skip to content

देवर ने भाभी तो लाठी से पीटा: जिला अस्पताल में भर्ती, बकरी बांधने की रस्सी के बारे में पूछने से खफा था, FIR दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी के मायापुर थाना क्षेत्र के चिरवाई गांव में बकरी बांधने की रस्सी के बारे में पूछने पर गुस्साए देवर ने अपनी भाभी की लाठी से पिटाई कर दी। जिससे महिला गंभीर घायल हो गई। उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के पति की शिकायत पर मायापुर थाना पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जिला अस्पताल में उपचार करा रही रामकुमारी प्रजापति ने बताया कि वह हर रोज अपनी बकरियों को बाड़े में रस्सी से अपनी बकरियों को बांधती थी। शुक्रवार शाम में जब बकरियों को बांधने के लिए बाड़े में पहुंची तो मुझे मौके पर रस्सी नहीं मिली। जब रस्सी के बारे में मैंने देवर अतर सिंह से रस्सी के बारे में पूछा तो मेरा देवर अतर सिंह भड़क गया और उसने मेरी लाठियों से जमकर मारपीट कर दी।

रामकुमारी ने बताया उसके देवर की शादी एक माह पहले ही हुई है। उसकी पत्नी भी मौके पर खड़ी होकर मुझे पिटता देखती रही, उसने भी अपने पति को रोकने का प्रयास नहीं किया। खेत में मिट्टी के बर्तन बना रहे मेरे पति रामकिशन प्रजापति ने आकर मुझे बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने रामकिशन प्रजापति की शिकायत पर अतर सिंह प्रजापति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!