Press "Enter" to skip to content

सगाई टूटने के बाद मंगेतर के घर सामान वापस लेने गया युवक हुआ लापता, पिता ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के दुल्हारा गांव का रहने वाला एक 19 वर्षीय युवक अचानक से लापता हो गया। बताया जा रहा है कि सगाई टूटने के बाद युवक मंगेतर के घर से सामान वापस लेने की कहकर घर से निकला था जो लौट कर घर नहीं पहुंचा।
लापता हुए युवक के पिता ने इसकी शिकायत बैराड़ थाने में दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार राकेश पुत्र कमरलाल जाटव उम्र 42 वर्ष ने बैराड़ थाने पहुंचकर बताया कि उसके बड़े लड़के रामअवतार का शादी संबंध बेहवलपुर गांव के रहने वाले रामस्वरूप जाटव की लड़की से हो गया।15 अप्रैल 2024 को शादी  होना तय हुई थी लेकिन किन्हीं कारणों से शादी टूट गई।सगाई में लड़की पक्ष को जो सामान दिया वह सामान लेने रामस्वरूप जाटव और  मलखान जाटव निवासी बैराड ने 10 में 2024 को मेरे लडके को बैराड़ बुलाया था। राकेश जाटव ने बताया कि मेरा लडका रामअवतार बैराड गया लेकिन वापस नहीं लौटा फिर मैं अपने लड़के को देखने बैराड रामस्वरूप जाटव के घर गया लेकिन रामस्वरूप ने कहा कि रामअवतार यहा नहीं आया फिर मैने राम अवतार को आस पास व बैराड बाजार में खोजा और सभी रिस्तेदारियों में फोन के द्वारा तलाश किया। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बैराड़ थाना पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर से गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!