Press "Enter" to skip to content

फिजीकल थाना क्षेत्र से गुम हुए 10 वर्षीय बालक को पुलिस ने रातौर से किया बरामद / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की फिजीकल थाना पुलिस ने नाबालिग बालक के अपहरण के मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए अपहृत हुए 10 वर्षीय बालक को रातौर गांव से सुरक्षित बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बालक को परिजनों के सुपुर्द कर इस मामले में राहत की सांस ली है।फिजीकल थाना प्रभारी रजनी चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को थाने पहुंची फरियादिया दिप्पो जाटव ने अपने लडके मोहित जाटव उम्र 10 साल 08 माह के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। गुमशुदा बालक नाबालिक होने से पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर बालक की तलाश शुरू की पुलिस ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसी दौरान आज पुलिस ने
नाबालिग अपहृत बालक को रातौर से दस्तयाब कर लिया। पूछने पर बालक ने बताया कि वह शादी सम्मेलन देखने के लिए रातौर चला गया था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!