शिवपुरी: जिले के सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के सतनबाड़ा कलां के बालिका छात्रावास में आज (शनिवार) सुबह छात्रावास के चौकीदार का शव गार्ड रूम में लटका मिला। मौके पर पहुंची सतनबाड़ा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम हाउस भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक सतनबाड़ा कलां गांव के रहने वाला कमर लाल धाकड़ गांव के ही बालिका छात्रावास में चौकीदारी का काम करता था। बताया गया है कि बुजुर्ग होने की वजह से कमर लाल धाकड़ की पत्नी को गंभीर बीमारियों ने जकड़ लिया था। इसके अतिरिक्त कमर लाल धाकड़ भी बीमार रहने लगा था। इसी के चलते कमर लाल धाकड़ पैसों के अभाव में अपना और अपनी पत्नी का बेहतर इलाज न करा पाने के चलते परेशान रहने लगा था। सम्भवतः इन्हीं परेशानियों के चलते बुजुर्ग चौकीदार कमर लाल धाकड़ ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।
सतनबाड़ा थाना प्रभारी राजकुमार चाहर ने बताया आज सुबह छात्रावास पर कमर लाल धाकड़ का बेटा और भांजा पहुंचा था। जहां उन्हें कमरलाल फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। मृतक के पास कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गर्ल्स हॉस्टल में फंदे पर लटका मिला चौकीदार का शव: कारण अज्ञात, बीमारी से परेशान था / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कोलारस में पिता-भाई ने रोकी पानी सप्लाई! पीड़ित शिक्षक पहुंचा एसपी ऑफिस / Shivpuri News
- 20 लाख की चोरी करने बाला चोर निकला रिस्तेदार, पकड़ने के बाद पुलिस पर छोड़ने का आरोप, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- करैरा के बगीचा सरकार मंदिर विवाद में पुजारी परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, सुरक्षा की मांग / Shivpuri News
- करैरा क्षेत्र से किशोरी लापता, परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप / Shivpuri Newsकरैरा क्षेत्र से किशोरी लापता, परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप / Shivpuri News

- दोस्त के साथ डबरा जाने निकले होटल संचालक की संदिग्ध मौत, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment