शिवपुरी के रन्नौद थाना क्षेत्र के बामौरकला गांव में अपनी ससुराल आया दामाद रात के अंधेरे में बिजली के खंभे पर चढ़ गया। ग्रामीणों ने युवक से खंभे पर चढ़ने का कारण पूछा तो उसने बताया कि ससुरालियों ने उसकी पत्नी को साथ भेजने से इनकार कर दिया है। आनन-फानन युवक के ससुरालियों को मौके पर बुलाया गया। ससुरालियों के आश्वासन के बाद युवक खंभे से नीचे उतरने को राजी हुआ। इस दौरान करीब एक घंटे तक सड़क पर तमाशा चलता रहा।
गनीमत रही युवक को बिजली के खंभे पर चढ़ते युवक को कुछ ग्रामीणों ने देख लिया था। युवक की मंशा भांपते हुए ग्रामीणों ने बिजली फीडर पर फोन कर तत्काल बिजली सप्लाई बंद करा दी थी। जिससे ससुराल आए युवक के साथ अनहोनी होने से बच गई।
एक साल पहले हुई थी शादी
जानकारी के मुताबिक इंदार थाना क्षेत्र के बिजरौनी के रहने वाले शेर सिंह आदिवासी की शादी एक साल पहले रन्नौद थाना क्षेत्र के बामौरकला गांव के रहने वाले नेमिलाल आदिवासी की बेटी के साथ हुई थी। शेर सिंह आदिवासी शराब का शौकीन था। शेर सिंह के इसी शौक की वजह से शेर सिंह की पत्नी कुछ दिनों पहले अपने मायके बामौरकला आ गई थी। आज अपनी पत्नी को लेने शेर सिंह बामौरकला गांव पंहुचा था। लेकिन उसके ससुरालियों ने शेर सिंह से उसकी पत्नी को साथ भेजने से मना कर दिया था।
इसी बात से खफा होकर शेर सिंह गांव से होकर गुजरी बिजली की लाइन के खंभे पर चढ़ गया। अनजान युवक को खंभे पर चढ़ा देख ग्रामीणों ने तत्काल बिजली की सप्लाई फीडर से बंद करा दी थी। जब टोर्च की रोशनी से ग्रामीणों ने युवक से जानकारी ली थी। जहां शेर सिंह ने ग्रामीणों को खंभे पर चढ़कर अपनी व्यथा बताई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने शेर सिंह के ससुरालियों को मौके पर बुलाया। जहां पत्नी को साथ ले जाने के मिले आश्वासन के बाद शेर सिंह खंभे से नीचे उतरने को राजी हुआ।

ससुराल आया दामाद बिजली के खंभे पर चढ़ा: पत्नी को साथ न भेजने पर ससुरालियों से खफा था, एक घंटे चला तमाशा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment