Press "Enter" to skip to content

बर्थडे पार्टी में डांसर्स और पटवारी का विवाद: विरोध किया को पटवारी ने डांसर्स की कार के शीशे फोड़े / Shivpuri News

शिवपुरी के दिनारा थाना क्षेत्र के कुम्हरौआ पंचायत में बुधवार रात आयोजित बर्थडे पार्टी में बुलाई गईं डांस गर्ल्स और पटवारी के बीच डांस करने के दौरान विवाद हो गया। विवाद से नाराज होकर पटवारी ने डांस करने आईं युवतियों की कार के शीशे को फोड़ दिए। पटवारी की इस हरकत की लिखित शिकायत दिनारा थाने में की गई है।

जानकारी के मुताबिक कुम्हरौआ पंचायत में एक जन्मदिन की पार्टी आयोजित की गई थी। जन्मदिन की इस पार्टी में पटवारी नीरज लोधी भी पहुंचे थे। जन्मदिन पार्टी में डांसर्स को भी बुलाया गया था। रात में डांसर्स और पटवारी नीरज लोधी भी अपने साथियों के साथ डांस करने पहुंच गए। डांस के दौरान पटवारी सहित उनके साथियों ने कुछ ऐसे हरकत कर दी थी। जिसका विरोध डांसर्स ने मंच से ही कर दिया।

इस बात से पटवारी नीरज लोधी ने डांसर्स के साथ पहले विवाद किया फिर उनकी कार का शीशा फोड़ दिया। इसकी लिखित शिकायत दिनारा थाने में दर्ज कराई गई थी। इस बारे में जब पटवारी से फोन पर संपर्क किया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

दिनारा थाना प्रभारी संतोष भार्गव का कहना है कि पटवारी नीरज लोधी द्वारा कार के शीशे फोड़ने की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!