Press "Enter" to skip to content

कुत्तों से बचकर भागते हुए आंगन में आ घुसी गाय, सो रहे पांच साल के बच्चे को कुचला, सिर में आए 10 टांके / Shivpuri News

शिवपुरी के रातौर गांव रिश्तेदारी में आए 5 साल के मासूम को गाय ने कुचल दिया। वह आंगन में सो रहा था। गाय के पीछे कुत्ते पड़ गए थे, जिसने बचने के चक्कर में वह आंगन में घुस आई थी। बच्चे के सिर पर 10 टांके आए हैं, उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अशोकनगर जिले के ईसागढ़ थाना क्षेत्र का रहने बाला पांच साल का रतन पुत्र कल्ला आदिवासी रिश्तेदारी में शिवपुरी के रातौर गांव आया हुआ था। गर्मी के चलते परिवार के सभी सदस्य आंगन में सो रहे थे।

रात 12 बजे गाय के पीछे कुत्ते पढ़ गए थे, उसने बचने के चक्कर में गाय आंगन में आ गई। यहां रतन को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!