Press "Enter" to skip to content

दो महीने से नहीं मिल रहा था युवक, जंगल में मिलीं हड्डियां और कपड़े, टीआई ने कहा डीएनए कराएंगे / Shivpuri News

टीआई ने कहा, हमारे यहां दर्ज नहीं कोई गुमशुदगी
पुलिस ने अब किया मर्ग कायम
शिवपुरी: मायापुर थानान्तर्गत ग्राम खडीचरा के जंगल में एक युवक के कपड़े और हड्डियां मिलीं हैं। गांव की एक महिला ने दावा किया है कि उक्त हड्डी और कपड़े उसके बेटे के हैं, जो दो महीने से गायब है। वहीं मायापुर टीआई का कहना है कि उनके यहां युवक की गुमशुदगी की कोई सूचना नहीं है। फिलहाल मर्ग कायम कर विवेचना कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार ग्राम खडीचरा निवासी महिला सूरज बाई पत्नी रमेश आदिवासी उम्र 50 साल बुधवार की शाम मायापुर पुलिस थाने पहुंची और पुलिस को सूचना दी कि जंगल में कुछ हड्डियां, चप्पल, कपड़े और कुछ बाल पड़े हैं जो उसके दो माह से लापता 25 वर्षीय बेटे मनोज आदिवासी की हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त हड्डियां, कपड़े, चप्पल जप्त किये। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। टीआई नीतू अहिरवार के अनुसार उनके यहां युवक की कोई गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई गई थी। हम हड्डी और बालों का डीएनए करवा कर यह पता लगाने का प्रयास करेंगे कि हड्डियां किसकी हैं। उन्होंने इस बात का खंडन किया है कि महिला हड्डियां लेकर थाने आई थी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!