Press "Enter" to skip to content

हिम्मतगढ़ गांव में प्रेग्नेंट महिला की संदिग्धावस्था में मौत, महिला के शव का पोस्टमार्टम करा कर पुलिस ने शुरू की जांच / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के हिम्मतगढ़ गांव में एक 32 वर्षीय प्रेग्नेंट महिला की संदिग्धावस्था में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करा कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतिका प्रीति आदिवासी उम्र 32 वर्ष निवासी हिम्मतगढ़ के पति दीपक ने बताया कि उसकी पत्नी प्रीति आदिवासी 2 दिन पहले घर से मायके जाने की कहकर गई थी जो मायके ना पहुंचकर सुभाषपुरा अस्पताल पहुंच गई। दीपक ने बताया कि वह पत्नी को अस्पताल से घर ले आया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए शव का पोस्टमार्टम करा कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!