Press "Enter" to skip to content

बेकाबू हुई इलेक्ट्रिक लोडिंग वाहन टमटम ने खाई में लगाई छलांग, ड्राइवर घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के नरवर कस्बे में एक इलेक्ट्रिक लोडिंग वाहन टमटम अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।इस हादसे में टमटम का ड्राइवर घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों ने टमटम से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रिक लोडिंग वाहन टमटम का ड्राइवर बाड के आम के रास्ते से होकर दो भाई की तरफ जा रहा था। तभी बलराम कुशवाहा के घर इलेक्ट्रिक लोडिंग वाहन टमटम अनियंत्रित होकर 12 फुट गहरी खाई में गिर गई जिससे टमटम का ड्राइवर घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने टमटम से निकालकर नरवर कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!