Press "Enter" to skip to content

सकलपुर गांव में सेल्समैन की मनमानी अंगूठा लगवाकर राशन ना देने का आरोप,ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सकलपुर गांव के ग्रामीणों ने सेल्समैन पर अंगूठा लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने आज इसकी शिकायत शिवपुरी एसडीएम कार्यालय में दर्ज कराते हुए सेल्समैन के खिलाफ कार्यवाही और राशन दिलाए जाने की मांग की है।
सकलपुर गांव के रहने वाले अजमेर हरविलास और मुन्शी आदिवासी ने लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके गांव के सेल्समैन धर्मेन्द्र मांझी द्वारा पिछले 3 माह से पीओएस मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद उन्हें राशन नहीं दिया। ग्रामीणों ने बताया कि राशन मांगने पर सेल्समैन द्वारा अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। ग्रामीणों ने एसडीएम से राशन दिलाए जाने और सेल्समेन के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!