शिवपुरी जनपद पोहरी विधानसभा जहाँ पानी की प्लास्टिक बोतल की जगह मिटटी के कुल्हड़, मटको का उपयोग किया जा रहा है. हर्बल रंगो से सुबह मतदाता जागरूकता सम्बन्धी रंगोली बनाई जाएगी. इसके अतिरिक्त पोलिंग पार्टी को पत्तल में भोजन कराया जा रहा है.
कांकर पंचायत के ईको ग्रीन आदर्श मतदान केंद्र पर 75वर्षीय बाबूलाल सेन जब वोट डालने आये तो शिवपुरी जिले के सीईओ जिला पंचायत उमराव सिंह मरावी एवं सीईओ जनपद शिवपुरी गिर्राज शर्मा ने तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया.








Be First to Comment