Press "Enter" to skip to content

दो पक्षों के विवाद में युवक को लगी गोली: पैर के आर-पार हुई, घायल को ग्वालियर रेफर किया गया / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के नरवर थाना दुहाई दरवाजे के पास चकरामपुर गांव के रहने बाले एक कुशवाह समाज के युवक में गोली लगने का मामला सामने आया है। जहां दो पक्षों में हुए झगड़े में युवक में गोली मार दी गई। गोली युवक के पैर से आर-पार हो गई। घायल को तत्काल नरवर से ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। नरवर थाना पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम चकरामपुर निवासी परमाल (25) पुत्र हरगोविंद कुशवाह सोमवार दोपहर किसी काम से नरवर स्थित दुहाई दरवाजे के पास आया था। यहां पर दोपहर करीब दो बजे परमाल से कुछ लोगों का झगड़ा हो गया। इस झगडे में तीन फायर हुए हैं। जिसमे एक गोली परमाल कुशवाह को लगी है।

जिसके बाद उसे मिलने वाले लोग पहले नरवर अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने परमाल को ग्वालियर रेफर किया है। इस मामले में टीआई केदार सिंह यादव ने बताया कि एक युवक के पैर में गोली लगी है, हम देहाती नालसी पर केस दर्ज कर रहे है। अभी आरोपी का नाम व घटना के कारणों का पता नही चल पाया है। जांच के बाद स्थिति सामने आ जाएगी।

17 नवंबर को हुआ था चकरामपुर हत्याकांड

बता दें कि परमाल कुशवाह चकरामपुर गांव का रहने वाला है। इसी गांव में 17 नवंबर को विधानसभा मतदान की शाम कुशवाह और भदौरिया पक्ष के बीच झगड़ा हुआ था। इस झगडे ने ह्त्या कांड का रूप ले लिया था। इस हत्याकांड में चकरामपुर गांव में भदौरिया परिवार की महिला सहित तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी। परमाल कुशवाह के परिवार ने इसी पुरानी रंजिश के चलते गोली मारने के आरोप लगाए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!