शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के रिजौदा गांव में किसान के खेत में मशीन से बोरिंग करते वक्त जमीन से करीब 30 फीट ऊंचा फब्बारा निकल पड़ा। जमीन से प्रेशर के साथ निकले पानी को देख ग्रामीण हैरान रह गए।
जमीन से निकला पानी फब्बारा काफी देर तक चलता रहा। इसका वीडियो भी ग्रामीणों के दौरा बना लिया गया। जबकि इस समय गर्मी का मौसम चल रहा है। जमीन का जल स्तर घट रहा है। क्षेत्र के कई तालाब और बोरवेल सूख चुके है। ऐसे में जमीन से उल्टा पानी निकलना अचरज माना जा रहा है।
सात बोरवेल में मिली थी असफलता
जानकारी के मुताबिक रिजौदा गांव के रहने वाले किसान मुकेश रघुवंशी पिछले डेढ़ साल के भीतर अपने खेत में 7 बोर बोरवेल की मशीन से करा चुके हैं। लेकिन बोर 700 से 800 फीट कराने के बाद भी पानी नहीं निकल सका था। लेकिन जब आज मुकेश रघुवंशी ने अपने खेत में बोरवेल की मशीन से बोर कराया। जहां आज महज 280 फीट पर ही मशीन की ड्रिल पहुंचते ही पानी का फब्बारा निकला पढ़ा, यह फब्बारा जमीन से करीब 30 फीट ऊंचाई तक उठा और काफी देर तक चलता रहा। बाद में मशीन ने 400 फीट तक गहरा बोर किया। सातवीं बार के बाद आठवीं बार में मिली सफलता के बाद किसान मुकेश रघुवंशी ने भरपूर पानी मिलने पर राहत की सांस ली है।

जमीन से निकला 30 फीट ऊंचा फब्बारा: सात बोर कराने पर किसान को मिली असफलता / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment