Press "Enter" to skip to content

करमाज गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 4 लोगों ने 60 वर्षीय बुजुर्ग पर किया फरसे से हमला, बुजुर्ग हुआ गंभीर रूप से घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले करमाज गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 60 वर्षीय बुजुर्ग बाबूलाल कुशवाह की 4 लोगों ने जमकर मारपीट कर फरसे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल बाबूलाल कुशवाह को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।वही पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक बाबूलाल कुशवाह के भतीजे आनंद कुशवाह ने बताया कि उसके ताऊ बाबूलाल कुशवाह गांव के मंदिर पर बैठे थे तभी हल्के कुशवाह ने पुरानी रंजिश को लेकर उन पर पीछे से फरसे से हमला कर दिया। बाद में हल्के कुशवाह के परिजन धर्मेंद्र छोटू और ओमप्रकाश ने भी बाबूलाल कुशवाह के साथ मारपीट की‌। बाबूलाल कुशवाह को गंभीर हालत में जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!