शिवपुरी: शहर के देहात थाना क्षेत्र के पुरानी शिवपुरी रोड़ तारकेश्वरी कालोनी में फैयाज आतिशबाज के घर में आग लग गई। मकान में धुंआ और आग की लपटें उठाता क्षेत्र में दहशत का माहौल व्यापत हो गया। आनन-फानन में आगजनी की सूचना पुलिस सहित फायब्रिगेड को दी गई। सूचना के तत्काल बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए फायरबिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया था। करीब एक घंटे की मदद से आग पर काबू पाया गया। तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। कि मकान फैयाज आतिशबाज का था। इसके चलते लोगों को मकान में आतिशबाजी रखी होने का अंदेशा था। इसके चलते क्षेत्र में दहशत का माहौल था।
आगजनी की घटना में एक युवक घायल
जानकारी के मुताबिक़ फैयाज आतिशबाज की तीन मंजिला इमारत पुरानी शिवपुरी रोड़ तारकेश्वरी रोड़ है। मशहूर आतिशबाज फैयाज खान का निधन पूर्व में हो चुका है। अब इस इमारत में फैयाज खान के बेटा जम्बू खान अपने परिवार के साथ रहता है। बताया गया है जम्बू खान आज अपने भांजे की शादी में बाहर गए हुए। जम्बू खान का बेटा शेखू खान और परिवार के सदस्य पहले माले पर थे। इसी दौरान दूसरे माले पर आग भड़क गई। जब शेखू खान ने घर के दूसरे माले में धुँआ और आग की लपटें उठती देखी थी। आग बुझाने के प्रयास में शेखू झुलस गया। ईधर मकान की दूसरी मंजिल में धुँआ उठता देखे लोगों ने तत्काल पुलिस और फायरबिग्रेड को सूचना दे दी थी। इसके साथ ही घर के बाहर लगे बोरवैल को चालू कर लेजम के जरिए आग पर क़ाबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया था। इधर सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फायरबिग्रेड की मदद से करीब डेढ़ घंटे में आग पर जैसे-तैसे क़ाबू पाया।
आगजनी की इस घटना में दूसरे माले पर रखा घर का सामान जलकर ख़ाक हो गया। वहीँ मकान भी छतिग्रस्त हुआ है। इस घटना शेखू खान आग बुझाने के दौरान झुलसा है जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आगजनी की इस घटना गृह स्वामी में लाखों का नुकसान हुआ है।

फैयाज आतिशबाजी के मकान में लगी आग से मची अफरातफरी दमकल ने पाया आग पर काबू / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment