Press "Enter" to skip to content

12 वर्षीय किशोरी की मौत जिला अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के रन्नोद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ढेंकुआ गांव में रविवार की सुबह अचानक से एक 12 वर्षीय किशोरी की तबीयत बिगड़ गई परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए रन्नोद अस्पताल लेकर पहुंचे जहां गंभीर हालत के चलते डॉ ने किशोरी को जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया। परिजन किशोरी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने किशोरी की नब्ज देखकर उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार माला पुत्री रामबाबू आदिवासी उम्र करीब 12 वर्ष निवासी ढेंकुआ थाना रन्नोद की जिला अस्पताल में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतिका के पिता रामबाबू ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल गया था। सुबह उसके पिता ने उसे सूचना दी की माला की तबीयत खराब हो गई जिसके बाद वह किशोरी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। यहां आपको बता दें कि मृतिका के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।जिस कारण ये स्पष्ट नहीं हो सकेगा कि किशोरी की मौत बीमारी से हुई है या कोई अन्य कारण से। सिस्टम की उदासीनता के कारण ये राज भी किशोरी की मौत के साथ ही दफन हो गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!