शिवपुरी: गुना-शिवपुरी से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया आज कोलारस और शिवपुरी विधानसभा के ग्रामीण अंचल में जनसंपर्क करने वाले थे। लेकिन उनका आज का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।
बताया गया है कि महाआर्यमन सिंधिया अपनी दादी राजमाता माधवी राजे के तबीयत बिगड़ने के चलते दिल्ली रवाना हुए हैं। बता दें कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता राजमाता माधवी राजे सिंधिया का बीते कई दिनों से एम्स में उनका इलाज चल रहा है।
बता दें कि गुना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया की माताजी राजमाता माधवी राजे सिंधिया की 30 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली थी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की धर्मपत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया दिल्ली के लिए रवाना हो गईं थी।
जिससे उनके आगामी 2 मई तक के दौरे निरस्त कर दिए गए हैं। इसके बाद प्रियदर्शनी राजे सिंधिया दिल्ली से वापस नहीं लौट सकीं थी। इसकी मुख्य वजह राजमाता माधवी राजे सिंधिया की बिगड़ी तबीयत को माना गया था और आज महाआर्यमन सिंधिया भी दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। हालांकि महाआर्यमन सिंधिया के दिल्ली जाने की खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

राजमाता माधवी राजे सिंधिया की बिगड़ी तबीयत: महाआर्यमन सिंधिया ने किए कार्यक्रम रद्द, दिल्ली हुए रवाना / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment