शिवपुरी: जिला प्रशासन द्वारा आदतन अपराधी के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही की कड़ी में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर जिले के एक आदतन अपराधियों को जिलाबदर घोषित कर शिवपुरी जिले तथा उसके समीपवर्ती जिलों की सीमा से तीन माह के लिए जिलाबदर किये जाने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही चार आदतन अपराधियों को थाने की निगरानी में रहने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रवीन्द्र कुमार चौधरी ने एक आदतन अपराधी मोनू पुत्र अमर सिंह पवैया, निवासी ग्राम सतनवाड़ा कलां थाना सतनवाड़ा को तीन माह की अवधि के लिये जिला बदर घोषित कर शिवपुरी जिले तथा उसके समीपवर्ती जिले श्योपुर, ग्वालियर, गुना, अशोकनगर, मुरैना व दतिया जिले की सीमा से जिलाबदर किया है।
इसी प्रकार गोलू उर्फ दीपक पुत्र मानगिर गोस्वामी निवासी ग्राम घटाई थाना पोहरी, सुखसिंह पुत्र झींगुरिया आदिवासी निवासी ग्राम अहेरा, थाना पोहरी, जयपाल यादव पुत्र राजधर सिंह निवासी ग्राम बायगां थाना बदरवास, जसरथ उर्फ दशरथ पुत्र रामकिशन राय निवासी चौका रोड़ थाना बामौरकलां को थाने की निगरानी में रहने के निर्देश तीन माह तक संबंधित थाना में सप्ताह के एक दिन अपनी उपस्थिति दर्ज कराने, स्वयं के क्रियाकलापों की जानकारी देगा। जिसका रिकॉर्ड थाना प्रभारी द्वारा रखा जाएगा।

एक आदतन अपराधी जिलाबदर एवं चार को थाने की निगरानी में रहने के दिए निर्देश / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment