Press "Enter" to skip to content

अनिंयत्रित कार ने ट्रक में यूरिया भर रहे हैल्पर को रौंदा, बाइक में टकराने के बाद दुकान में घुसी कार: बरेली से उज्जैन जा रहे थे कार सवार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र के भैया होटल के पास शिवपुरी-गुना फोरलेन हाइवे पर रफ़्तार का कहर देखने को मिला है। जहां एक अनियत्रित तेज रफ़्तार कार ने सड़क से उतरकर ट्रक में यूरिया भर रहे ट्रक ड्राइवर को कुचल दिया। इसके बाद अनियंत्रित कार बाइक में टक्कर मारते हुए एक स्टॉल में संचालित मेकेनिक की दुकान में घुस गई। इस घटना ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक सवारों को मामूली चोंटे आईं है। गनीमत रही कि जिस वक्त कार दुकान में घुसी उस वक्त दुकान में कोई नहीं था। नहीं तो ओर बड़ी घटना भी घटित हो सकती थी। बताया गया है कि दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद गुस्साए लोगों ने कार सवारों को पीट दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची देहात थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक़ उत्तरप्रदेश के बरेली जिला के रहने बाले चार-पांच लोग अर्टिका कार क्रमांक UP25DR2480 में सवार होकर उज्जैन महाकालेश्वर के दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार भैया होटल के पास से गुजर रही थी। तभी कार के ड्राइवर से कार असंतुलित हो गई। इसके बाद कार ने सड़क से उतर कर एक ट्रक में यूरिया भर रहे ट्रक ड्राइवर को रौंद दिया। इसके बाद कार एक बाइक में टक्कर मारती हुई मेकेनिक की दुकान से टकराने के बाद थम गई। बताया गया है कि दुकान में एलपीजी गैस सिलेंडर भी रखा हुआ था। जिसमे से दुर्घटना के बाद खामी आने के चलते रिसाब भी हुआ था। गनीमत रही एलपीजी गैस सिलेंडर में ब्लास्ट नहीं हुआ। सूचना के बाद मौके पर पहुंची देहात थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम हाउस भेज मामले की जांच कर दी। इस घटना में मरने बाले ड्राइवर का नाम प्रमेन्द्र पाल पुत्र जसरथ पाल (26) बताया गया है। जो खनियाधाना क्षेत्र के मेहरोली का रहने बाला है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!