शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत अरमान खान नाम के युवक ने शिवानी नाम की युवती का अपहरण कर लिया। उसके चंगुल से छूटकर जब युवती स्वजन के पास पहुंची तो आरोपित ने घर में घुसकर युवती के पिता की लोहे की रोड से निर्मम पिटाई कर दी, बचाने आए भाइयों को भी पीटा।
पुलिस ने आरोपित को शुक्रवार को कट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया। घटना के अनुसार एक पखवाड़े पूर्व अरमान निवासी फतेहपुर नबाब साहब रोड क्षेत्र में रहने वाली शिवानी को बहला फुसलाकर ले गया था। अरमान के मंसूबों को भांप कर बीते रोज युवती उसके चंगुल से छूट कर स्वजन के पास लौट आई। गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे अरमान युवती के घर पहुंचा और पिता मातादीन जोशी को पीटा।
मातादीन का कहना था कि बेटा विवेक व भतीजा हेमंत जोशी बचाने आए तो उन दोनों से भी मारपीट की और धमकी देकर गया कि शिवानी को मिलने से रोका तो जान से खत्म कर दूंगा। मातादीन की शिकायत पर पुलिस ने अरमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले उस पर शिवानी के अपहरण का मुकदमा भी दर्ज किया गया था।

अरमान ने किया युवती का अपहरण, चंगुल से छूटी तो घर में घुसकर पिता-भाइयों को पीटा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment