शिवपुरी: जिले के सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के खूबतघाटी के अंधे मोड़ पर शुक्रवार-शनिवार की रात ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक की चपेट में आने से हैल्पर की दर्दनाक मौत हो गई। सतनबाड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक़ प्लाई से भरा ट्रक क्रमांक RJ11GC0250 ग्वालियर से गुना की और जा रहा था। इसी दौरान ट्रक शुक्रवार-शनिवार की रात सतनबाड़ा खूबत घाटी के अंधे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसी दौरान ट्रक के केबिन में सवार ट्रक का हैल्पर केबिन के बाहर फिक गया था और ट्रक की चपेट में आने से हैल्पर धौलपुर के रहने बाले नरेश बघेल (30 )की मौत हो गई। सूचना के बाद सतनबाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर मौके पर पहुंचकर ट्रक के हैल्पर नरेश के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस मोड़ पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं –
खूबत घाटी के इस मोड़ को कई साल पहले ही ब्लैकस्पॉट घोषित किया जा चुका है। इसके बाद माधव नेशनल पार्क को ध्यान में रखते हुए एनजीटी के नियमों के तहत फिर से सड़क और ओवर ब्रिज का निर्माण करवाया गया। लेकिन इस ब्लैक स्पॉट को खत्म नहीं किया गया। जिससे आय दिन खूबत घाटी के इस मोड़ पर सड़क हादसे हो रहे हैं।

खूबत घाटी के अंधे मोड़ पर पलटा ट्रक: ट्रक के हैल्पर की मौत, अंधे मोड़ पर कभी भी हो जाते हैं हादसे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment