Press "Enter" to skip to content

कुल्हाड़ी गांव के पास ट्रेन से कटकर महिला की मौत: बॉडी के दो हिस्से हुए, शिनाख्त करने में जुटी बदरवास पुलिस / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के कुल्हाड़ी गांव के पास की रेल की पटरी पर एक महिला की लाश बदरवास पुलिस ने बरामद की है। महिला की मौत ट्रेन से कट कर हुई है। महिला की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमॉर्टम हाउस रखवा कर महिला की पहचान के लिए जिले के सभी थानों में फोटो भेज महिला की शिनाख्त में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक बदरवास थाना पुलिस को 11 बजे सूचना मिली थी कि एक महिला का शव कुल्हाड़ी गांव के पास रेल की पटरी पर पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। महिला सलवार-सूट पहने हुई थी। महिला का शरीर रेल कट कर दो हिस्सों में बट गया था। महिला की उम्र 35 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर महिला की शिनाख्त शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!