Press "Enter" to skip to content

चोरों ने दो बाइक की चोरी:दो को ले जाने में हुए नाकामयाब; एक घर से पानी की मोटर भी चुराई, सीसीटीवी में हुए कैद / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के सईसपुरा क्षेत्र में बुधवार की रात चोर अलग-अलग जगह से दो बाइकों को चुरा कर ले गए। वहीं दो बाइकों को चुराकर ले जाने में नाकामयाब भी हुए। इसके अलावा चोर एक घर में घुसकर टिल्लू(पानी की मोटर) और कुछ पैसे भी चुरा कर ले गए। चोरी की शिकायत फिजिकल थाने में दर्ज कराई गई। फिजिकल थाना पुलिस ने चोरी की पड़ताल शुरू कर दी है। बता दें कि चोर सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात चोर ने युनीष कुरेशी के घर के बाहर खड़ी स्पेंडर को चुरा कर ले गए थे, लेकिन बाइक में लगे दो लॉक में से एक लॉक को चोर नहीं तोड़ सके। इसके चलते चोर बाइक को आधा किलोमीटर दूर छोड़कर भाग गए। इसके बाद चोरों ने मस्जिद के पास रहने वाले सफीक खान की बाइक चोरी करने का प्रयास लिया, लेकिन उसे भी नहीं ले जा पाए।

इधर चोरों ने सईसपुरा के बाड़े में रहने वाले रियान खान की बाइक भी चुरा ली। बता दें चोरों ने बाबू क्वाटर्स क्षेत्र के कुम्हार मोहल्ला से रवि प्रजापति की बाइक चोरी की है। इसके अतिरिक्त चोर सईसपुरा क्षेत्र के रहने बाले बाबुउद्दीन खान के घर से टिल्लू और कुछ पैसे चुरा कर ले गए। चोरी की शिकायत फिजिकल थाना पुलिस में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!