Press "Enter" to skip to content

सतनवाड़ा गांव के खैरे वाले हनुमान मंदिर के तालाब में डूबकर युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सतनवाड़ा गांव में स्थित खैरे वाले हनुमान मंदिर के तालाब में डूबकर गुरुवार को एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक के रिश्तेदार विजय सिंह धाकड़ ने बताया कि मुकेश धाकड़ निवासी जारिया खुर्द अपने मामा के लड़के के साथ सतनवाड़ा गांव में मंड़प झांकने की रश्म के लिए गया था। सुबह नहाने के लिए खैरे वाले हनुमान मंदिर के तालाब पर पहुंच गया। यहां दोस्तों के साथ नहाते समय अचानक मुकेश धाकड़ तालाब के गहरे पानी में चले जाने से डूब गया।बाद में ग्रामीणों की मदद से मुकेश को तालाब से बाहर निकाला गया। परिवार के लोग मुकेश को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। मुकेश की मौत से परिवार में मातम पसर गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!