शिवपुरी: शहर के बस स्टैण्ड नवजीवन अस्पताल के पास एक दुकान में घुसकर कुछ युवकों ने तोड़फोड़ करते हुए दुकान के मालिक व उसके दोस्त के साथ जमकर मारपीट कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
दुकानदार की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने बुधवार की शाम मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बस स्टैंड क्षेत्र की दुकान में घुसकर हुई तोड़फोड़ और दुकानदार के साथ मारपीट के बाद क्षेत्र के दुकानदारों में रोष व्याप्त है।
मनियर का रहने वाले दुकानदार विशाल राठौर ने बताया कि उसकी दुकान नवजीवन हॉस्पिटल के पास है। कुछ दिन पूर्व उसे सत्यम दुबे व अभि किरार किसी बात पर गाली-गलौज कर रहे थे। उस समय मुंहवाद के बाद मामला शांत हो गया था।
आज दोपहर अचानक से यह दोनों युवक अपने साथ 20 लोगों को लेकर दुकान पर आए और दुकान में सामान की तोड़फोड़ करते हुए उसकी व हेंमत सेन के साथ जमकर मारपीट की। बाद में मारपीट करने वाले युवक फरार हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी जिस पर से पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

20 युवकों ने की दुकान में घुसकर दुकानदार सहित दोस्त को पीटा, गाली गलौज से शुरू हुआ था विवाद, केस दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment