Press "Enter" to skip to content

घर में चल रहा था कार्यक्रम तीन बदमाश ले उड़े बाइक, CCTV में कैद बरदात / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बाबू क़्वाटर रोड कुम्हार मोहल्ले में एक घर में कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान घर के बाहर बरामदे में चार मोटरसायकिल खड़ी हुई थी. जिसमें से एक बाइक को अज्ञात तीन चोर ले उड़े.

जानकारी के अनुसार दीपक प्रजापति निवासी कुम्हार मोहल्ला बाबू क़्वाटर रोड कमलागंज ने बताया कि घर में उनके लड़के का दस्टोन का कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान सभी रिश्तेदार आए हुए थे. दीपक ने बताया की मेरा साला दीपक प्रजापति भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था और बाइक घर के आगे वाले हिस्से में खड़ी हुई थी. घर के अंदर सभी लोग थे. इसी दौरान रात के 2:00 बजे 4 बाईकों में से एक बाइक को तीन अज्ञात चोर ले उड़े. वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!