Press "Enter" to skip to content

राहगीर से मोबाइल लूटकर भागा झपट्टामार मोबाइल चोर साथी सहित गिरफ्तार,सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी वारदात / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले काली माता मंदिर के पास ओम हॉस्पिटल के सामने से राहगीर का मोबाइल लूटकर भागने वाले दो बाइक सवार युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से लूटा गया मोबाइल और लूट में उपयोग की गई बाइक को बरामद किया है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ  केस दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। देहात थाना प्रभारी टीआई जितेंद्र मावई ने बताया कि पिछले दिनों शांति शरण शर्मा निवासी ग्राम श्योपुरा थाना करैरा से एक बाइक पर सवार दो लड़के मोबाइल लूट कर भाग गए थे पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो आरोपियों की पहचान उदय पुत्र लक्ष्मण वाल्मीकि और राहुल पुत्र अशोक वाल्मीकि निवासीगण लालघाटी थाना कोतवाली के रूप में हुई। पुलिस ने बीती शाम दोनों आरोपियों को दबिश देकर
गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से राहगीर से लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया। दोनों युवकों ने शराब के नशे के लिए लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!