शिवपुरी: जिले में रेत के परिवहन में जुटे डंपर आए दिन सड़क दुर्घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी क्रम में करैरा थाना क्षेत्र के मिड वे ट्रीट के पास रेत भरने जा रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने सामने से हार्वेस्टर में टक्कर मार दी। घटना में हार्वेस्टर पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए करैरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक हार्वेस्टर मालिक विवेक यादव और ड्राइवर महीप सिंह रावत निवासी बेरखेड़ा हार्वेस्टर पर होकर अशोकनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान करैरा के मिड वे ट्रीट के पास सामने से आ रहे डंपर क्रमांक MP67H0294 में जोरदार टक्कर मार दी।
इस घटना हार्वेस्टर पर सवार विवेक यादव और ड्राइवर महीप सिंह रावत गंभीर रूप से घायल हुए। जिन्हें पहले करैरा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। करैरा पुलिस ने शिकायत के डंपर को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

तेज रफ्तार डंपर ने हार्वेस्टर में मारी सामने से टक्कर: हार्वेस्टर सवार दो लोग गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment