Press "Enter" to skip to content

होमगार्ड सैनिक की बस में तबीयत बिगड़ी: पूर्व सीएम उमा भारती की वीवीआईपी सुरक्षा में ड्यूटी करने आ रहा था / Shivpuri News

शिवपुरी: पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के रोड शो में लगी वीवीआईपी ड्यूटी करने शिवपुरी आ रहे होम गार्ड सैनिक की बस में तबीयत बिगड़ गई। होम गार्ड सैनिक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि आज (बुधवार) शिवपुरी शहर में एमपी की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करने वाली है। इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से पुलिस सहित होम गार्ड सैनिकों की तैनाती की है। हालांकि उमा भारती को पहले से z+ सिक्योरिटी मिली है।

जानकारी के मुताबिक करैरा के रहने वाले होमगार्ड सैनिक महीप सिंह रावत और कप्तान सिंह की पूर्व सीएम उमा भारती की सुरक्षा वीवीआईपी में ड्यूटी में लगी हुई थी। ड्यूटी करने के लिए होम गार्ड सैनिक महीप सिंह रावत और कप्तान सिंह करैरा से बस में सवार होकर शिवपुरी आ रहे थे। इसी दौरान सिरसौद गांव के पास उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद होम गार्ड सैनिक महीप सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिला अस्पताल में उपचार करा रहे होम गार्ड सैनिक महीप सिंह रावत ने बताया कि वह 28 अप्रैल को लोकसभा चुनाव में कटनी में लगी डयूटी को पूरा कर लौटे थे और आज उन्हें शिवपुरी में वीवीआईपी डयूटी में तैनात होना था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!