शिवपुरी: गुना-शिवपुरी लोकसभा में मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती का आज शिवपुरी दौरे पर रहेंगी। इस दौरान उमा भारती गुना-शिवपुरी लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार के लिए दो आमसभा को संबोधित करेंगी। साथ ही शिवपुरी शहर में एक रोड शो भी करेंगी। इस बीच उमा भारती करैरा विधानसभा के सिरसौद गांव में ग्वालियर लोकसभा उम्मीदवार भारत सिंह कुशवाहा के लिए चुनावी सभा भी करेंगी।
तय कार्यक्रम के मुताबिक एमपी की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती टीकमगढ़ से कार से वाया तालबेहट ललितपुर होते हुए दोपहर 1 बजे Z+ सिक्योरिटी के साथ पिछोर कस्बे में पहुचेंगी। यहां वो भाजपा प्रत्याशी सिंधिया के पक्ष में आमसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद वो शिवपुरी विधानसभा के खोड़ गांव में आमसभा को संबोधित करेंगीं।
दोपहर साढ़े 3 बजे वो ग्वालियर लोकसभा में आने वाले करैरा विधानसभा के सिरसौद गांव में गुना लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाहा के समर्थन में आमसभा को संबोधित करेंगी। यहां से उमा भारती शिवपुरी पहुचेंगी जहां वह केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ एक रोड शो करेंगी।
इन मार्गों से होकर गुजरेगा रोड शो
रोड शो की शुरुआत सत्यनारायण मंदिर कमलागंज थीम रोड से होगी। इसके पूर्व मुख्यमंत्री और सिंधिया खुली जीप में सवार होकर बाबू क्वार्टर चौक, प्रजापति मंदिर, परिहार मंदिर, नुरानी मस्जिद से मुड़कर, चिलोद पानी की टंकी, चिलोद वार्ड नं. 33 का रास्ता होकर काली माता मंदिर, कोली मोहल्ला, फिजीकल रोड, मोती बाबा पानी की टंकी, धर्मवीर कोठी, पुराना बस स्टैंड, माधव चौक चौराहा, गुरूद्वारा चौक, पुरानी शिवपुरी रोड, नीलगर चौराहा, बड़ा बाजार , जैन मंदिर के पास से मुड़कर इमामबाड़ा चौक सुभाष चौक पर रोड शो का समापन होगा। यहां एक चुनावी सभा का भी आयोजन किया गया है।

पूर्व सीएम उमा भारती का शिवपुरी दौरा: भाजपा प्रत्याशी सिंधिया और भारत सिंह के लिए आमसभाओं को करेंगी संबोधित, शहर में रोड शो भी
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment