Press "Enter" to skip to content

दूध से भरे टैंकर में डंपर ने मारी टक्कर, केबिन में फंसा ड्राइवर 2 घंटे बाद पहुंची पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के शिवपुरी गुना फोरलेन बाईपास पर बीती रात एक तेज रफ्तार डंपर ने दूध से भरे टैंकर में टक्कर मार दी जिससे दूध से भरे टैंकर का ड्राइवर केबिन में फंसकर रह गया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने केबिन में से ड्राइवर को निकाल कर जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया जहां उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार जीतेंद्र शर्मा निवासी धौलपुर राजस्थान ने बताया कि वह इंदौर से दूध का टैंकर लेकर धौलपुर जा रहा था इसी दौरान शिवपुरी गुना फोरलेन बाईपास पर एक तेज रफ्तार डंपर ने उसके दूध से भरे टैंकर में टक्कर मार दी। जिससे वह केबिन में फंसकर रह गया। ड्राइवर ने बताया कि हादसे की सूचना पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस 2 घंटे बाद मौके पर पहुंची जिसके बाद उसे केबिन से निकाल कर पुलिस ने इलाज के लिए
जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!