शिवपुरी: जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के बारा गांव में नहाते समय पानी का छींटे पड़ोसी महिला पर पड़ जाने पर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों के बीच इस झगडे में जमकर लाठी-डंडे चल गए। इस झगड़े में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक़ बारा का रहने बाला रामबरन जाटव पुत्र बच्चू जाटव घर के बाहर आज सुबह नहा रहा था। इसी दौरान रास्ते से गुजर रही पडोसी श्यामबाई जाटव पर पानी के छींटे उचटकर गिर गए थे। इसी मामूली बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले मुंहबाद हुआ फिर दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी बरसाना शुरू कर दिया।
इस घटना में रामबरन पक्ष के बलराम जाटव, रामअवतार जाटव, भोले जाटव, बतीबाई जाटव घायल हुए हैं। इस घटना में बलराम जाटव का हाथ फ्रैक्चर हुआ है। वहीँ श्यामबाई जाटव पक्ष के दयाराम जाटव ,दीपू जाटव , नीरज जाटव ,मालती जाटव घायल हुए हैं। सुभाषपुरा थाना पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रास केस दर्ज किया है।

नहाते समय पानी का छींटे पड़ने से दो पक्ष भिड़े: जमकर चलीं लाठियां, पुलिस ने किया क्रॉस केस दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment