शिवपुरी: कोलारस तहसील के टामकी गांव में दंगल का आयोजन हुआ। जहां हरियाणा, पंजाब, यूपी और राजस्थान के पहलवानों के बीच कुस्ती हुई। इस दंगल को देखने कई गांव के ग्रामीण पहुंचे।
टामकी गांव में पिछले कई वर्षों से झिरना वाले सिद्ध बाबा पर छट के दिन एक दिवसीय मेला लगता है। इस मेले में मुख्य रूप से दंगल का आयोजन किया जाता है इसके अतिरिक्त रस्सा खींच सहित नाल उठाने की प्रतियोगिता भी कराई जाती है।
सिंध नदी किनारे बसे टामकी में गुर्जर समाज के द्वारा यह आयोजन कराया जाता ने है। मेले में हुई रस्सा खींच प्रतियोगिता का मुकाबला भड़ौता सरदार और पिछोर की टीम के बीच हुआ था। इस प्रतियोगिता में भड़ौता सरदार ने जीत अपने नाम कर ली।
वहीं नाल प्रतियोगिता में 103 किलो के नाल को दो पहलवानों ने उठा लिया था। इसके चलते सीहोर के पहलवान सत्येंद्र गुर्जर और पिछोर के जसवंत पहलवान को सयुंक्त विजेता घोषित कर इनामी की आधी-आधी राशि दी गई।
इस आयोजन में दो कुश्तियों के दंगल करवाए गए थे। दूसरी श्रेणी में मुरैना के पहलवान भरत सिंह और झांसी के पहलवान गजेंद्र सिंह के बीच मुकाबला हुआ था। इस मुकाबले में भरत सिंह पहलवान ने जीत दर्ज की। उन्हें 11 हजार रूपए के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
प्रथम श्रेणी का फ़ाइनल दंगल हरियाणा के निशांत गुर्जर और पंजाब के अलवन खान के बीच हुआ। इस दंगल में काफी देर तक दोनों पहलवानों के बीच मुकाबला होता रहा। आखिरकार हरियाणा और पंजाब के पहलवानों के बीच हुआ यह मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ। इसके चलते ईनाम की राशि 21 हजार रुपए और सम्मान के साथ दोनों पहलवानों को भेंट की गई थी। बता दें कि इस दंगल को देखने और लड़ने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं।

मेले में हुआ दंगल, नाल, रस्साखींच प्रतियोगिता का आयोजन: पंजाब और हरियाणा के पहलवानों के बीच हुआ फाइनल मुकाबला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment