शिवपुरी: जिले के सुभासपुरा थाना क्षेत्र के सेवड़ा गांव में सोमवार की देर शाम जंगल में बकरी चराकर गांव वापस लौट रहे चरवाहे पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। बताया गया है कि तेंदुए ने 2 बकरियों को भी अपना शिकार बनाया है।
बकरियों को बचाने की कोशिश में चरवाहा भी तेंदुए के हमले से घायल हुआ है। घायल का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। बताया गया है कि इससे पहले भी इस गांव की कई बकरियों को तेंदुआ अपना निशाना बना चुका है।
जानकारी के मुताबिक़ सेवड़ा गांव का रहने बाला 50 वर्षीय जसराम पाल पुत्र हल्केराम पाल सोमवार को जंगल में बकरियों को चराने ले गया था। शाम होने के बाद जब वह बकरियों को लेकर जंगल से गांव की ओर बढ़ा। तभी एक तेंदुए ने उसकी बकरियों पर हमला बोल दिया था।
जसराम पाल ने लाठी की मदद से बकरियों को बचाने का प्रयास किया था। तभी तेंदुए ने भी जसराम पाल पर हमला बोल दिया था। जसराज पाल ने बताया कि बकरियों को तेंदुए से बचाने के लिए उसे तेंदुए से भी भिड़ना पड़ गया था।
इस दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर उसे तीन जगह काट कर घायल कर दिया और दो बकरियों को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया। वह जैसे-तैसे अपने गांव पहुंचा। जहां रात को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तेंदुए ने जंगल में दो बकरियों पर हमला किया, बचाने आए दौरान चरवाहा पर हमला, बकरियों की मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment