Press "Enter" to skip to content

पानी को लेकर सिर फोड़ा: 3 लोगों ने किया बाप-बेटे पर हमला, लोहे के सरिए से फोड़ा सिर / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर में गर्मियां की शुरू होते ही पानी का संकट शुरू हो गया। पानी को लेकर शहर के कई इलाकों में स्थित इतनी खराब है कि लोगों को गंदा पानी छानकर पीना पड़ रहा है। वहीं कई जगह पानी को लेकर मारपीट की खबरें आम हो गई हैं। ऐसा ही एक मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के रातौर रोड़ 27 नंबर कोठी से सामने आया जहां पानी को लेकर 2 पड़ोसी आमने-सामने आ गए। इस दौरान एक पक्ष के 3 लोगों ने लाठी डंडों और लोहे के सरिए से हमला कर एक बाप बेटे की ना केवल जमकर मारपीट कर दी बल्कि लोहे के सरिए से हमला कर एक बालक का सिर फोड़ दिया। घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है वहीं घायल बाप बेटे को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार आकाश धाकड़ निवासी तेंदुआ हाल निवासी रातौर रोड़ 27 नंबर कोठी के पास ने बताया कि बोरवेल से पानी भरने को लेकर को लेकर उसके पिता देवेंद्र धाकड़ का पड़ोसी वृजेश रावत से विवाद हो गया। इसी विवाद को लेकर वृजेश रावत उसके पुत्र अंकित रावत और उसकी पत्नी ने हमारे साथ लोहे के सरिए लात घूसों और डंडों से मारपीट कर दी जिससे वह और उसके पिता देवेंद्र धाकड़ गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!