शिवपुरी: जिले के नरवर कस्बे में दुबाई चौराहे पर स्थित एक किराना की दुकान में बीती रात एक विचित्र जानवर घुस गया. सुबह दुकान खोलने पर विचित्र जानवर को देखकर दुकानदार की चीख निकल गई। घबराए दुकानदार को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जिसके बाद दुकान में विचित्र जानवर घुसे होने की सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर विचित्र जानवर का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक नरवर कस्बे के दुबाई चौराहे पर कुशवाह जी की किराना की दुकान है। बीती रात जंगल से आकर एक विचित्र जानवर कुशवाह जी की किराना की दुकान में घुस गया।
सुबह दुकान खोलने पर कुशवाह जी को जैसे ही विचित्र जानवर नजर आया उनकी चीख निकल गई। मौके पर विचित्र जानवर को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। कैटरीना की सूचना वन विभाग को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम और सर्प मित्र सलमान खान पठान ने विचित्र जानवर को कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा।सर्प मित्र सलमान खान पठान ने बताया कि यह विचित्र जानवर आदमखोर कबर बिज्जू है जो क़ब्र में दफन मुर्दों को खा जाता है।

दुकान के अंदर घुसे विचित्र जानवर को देखने के लिए लग गई भीड़, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment