Press "Enter" to skip to content

शराब से भरी स्कॉर्पियो को पुलिस ने पीछा करके पकड़ा, तस्कर फरार 12 लाख 25 हजार का माल जब्त / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की सुभाषपुरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरी एक स्कॉर्पियो कार को पकड़ा है। पुलिस को स्कॉर्पियो कार में 50 पेटी अवैध देशी शराब
मिली पुलिस ने शराब और स्कॉर्पियो कार को जब्त कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी सुभाषपुरा कुसुम गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के  भवेड गांव में स्कॉर्पियो कार में सवार होकर कुछ लोग अवैध शराब विक्रय करने की नियत से घूम रहे हैं। सूचना पर से पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी पुलिस को देखकर स्कॉर्पियो चालक अपनी गाडी को भगाकर ले जाने लगा पुलिस ने पीछा कर कार को पकड़ा लेकिन इस दौरान स्कॉर्पियो कार का चालक मौके से फरार हो गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 50 पेटी अवैध देशी शराब बराबर की गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!