शिवपुरी: जिले के सीहोर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम नरौआ के एक भाई ने अपने भाई की हत्या कर शव को कुएं में फेंकने के आरोप लगाए हैं. घटना 18 तारीख की बताई है. दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आज एसपी को ज्ञापन सोपा है.
जानकारी के अनुसार मृतक के भाई पवन जाटव निवासी ग्राम नरौआ थाना सीहोर ने बताया कि 18 अप्रैल को गांव के दीपक जाटव की बारात ग्राम नरौआ से ग्राम टोकनपुर जा रही थी. तभी मेरा भाई भगवानदास बारात में शामिल होने गया था. ग्राम टोकनपुर में डीजे पर नाचते समय मेरे भाई भगवानदास जाटव का विवाद नवल सिंह पुत्र गोपी राम जाटव, शेखर पुत्र ग्याशीराम जाटव, सुनील योगी पुत्र मोहनदास योगी, छोटू पुत्र होतम जाटव के बीच कहा सुनी हो गई. कहासुनी के बाद मेरे भाई भगवान दास की मारपीट की गई. गांव के बाहर ले गए और उसकी हत्या कर उसके शव को कुएं में फेंक दिया.
इसकी सूचना जब परिजनों को मिली तो परिजन जब पहुंचे तो उन्होने भाई का शव पीएम हाउस में पाया और उन्होंने बताया कि भगवान दास के नाम की जगह उन्होंने विजय जाटव नाम लिखा दिया था. करैरा थाना पुलिस पर मर्जी की खिलाफ रिपोर्ट लिखने की आरोप भी लगाए हैं. एसपी को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

बारात में शामिल होने गए युवक की हत्या कर शव को कुएं में फेंका, जिन्होंने कराया पोस्टमार्टम उनपर लगाए हत्या के आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment