शिवपुरी: शिवपुरी में लगातार जमीन की धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे हैं. इसी क्रम में अब शिव शंकर गोयल पर भी लगातार जमीन घोटाले के आरोप लग रहे हैं. और एक मामला फिजिकल थाने में 420 का दर्ज भी हो चुका है. जिसमें शिव शंकर गोयल ने एक ही भूखंड की दो लोगों को रजिस्ट्री करा दी थी. एसपी को शिकायत के बाद एसपी फिजिकल थाने पर भूमिया शिव शंकर गोयल पर FIR दर्ज की गई. आपको बता दें कि कई ऐसे मामले हैं जो की शिवपुरी सहित कोलारस अंचल में शिव शंकर गोयल से प्रताड़ित लोग हो रहे हैं. लोगों को निशाना बना कर जमीन की धोखाधड़ी की जा रही है. और उनके साथ खिलवाड़ कर रहे हैं.
यह हुआ था मामला दर्ज
जिले की फिजिकल थाना पुलिस ने भूमाफिया शिवशंकर गोयल पर 420 धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। दरअसल शिव शंकर गोयल निवासी गोयल कंपलेक्स सदर बाजार शिवपुरी ने एक ही भूखण्ड को 2 अलग-अलग लोगों को बेच दिया था।इस मामले को लेकर विजय पुत्र खेमचंद जैन निवासी क्लॉथ स्टोर ए.वी. रोड लुकवासा तहसील कोलारस जिला शिवपुरी और रत्नेश पुत्र गणेशीलाल जैन निवासी जैन जनरल स्टोर ए.बी. रोड शिवपुरी ने फिजीकल थाना पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए इस मामले में शिव शंकर गोयल पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किए जाने की मांग की थी। जिस पर पुलिस ने जांच के बाद भूमाफिया शिव शंकर गोयल पर 420 धोखाधड़ी की धारा में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment