शिवपुरी: गुना-शिवपुरी से लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने कल रविवार को कोलारस कस्बे में जनसंपर्क किया और अपने पति को वोट करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने एक पान की दुकान पर पहुंचकर पान खाया और मिठाई की दुकान पर पहुंचकर मिठाई और नमकीन का स्वाद चखा। इस दौरान उन्होंने कहा कि रात में अगर आपकी दुकान बंद मिली, तो मैं महाराज से कहकर रात में भी दुकान खुलवा लुंगी।
बता दें प्रियदर्शनी राजे सिंधिया पिछले कई दिनों से अपने पति के प्रचार-प्रसार में जुटी हुई है। इस दौरान वह लोगों से कनेक्ट होने के लिए कुछ हटके भी कर रहीं है।
ट्रैक्टर का खिलौना खरीदा
इसके बाद वे प्रियदर्शनी तब बस स्टैंड पहुंची। वह सड़क किनारे पटवा की दुकान लगाने वाली जमुना के पास पहुंची। जहां प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने ट्रैक्टर का खिलौना खरीदा। प्रियदर्शनी को अपनी दुकान पर देख जमुना बेहद ही खुश हो गई। जमुना ने एक फोटो खिचवाने की पेशकश सुन प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने जमुना के साथ एक फोटों भी खिचवाया। करीब आधा किलोमीटर के पैदल जनसंपर्क के दौरान प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने घरों से निकलकर भाजपा के लिए वोट करने की अपील की है।
खाया पान, मिठाई की तारीफ की, बोलीं- रात में भी खुलवा लूंगी दुकान
जनसंपर्क के दौरान प्रियदर्शनी बस स्टैंड स्थित अमर जैन भाइजी की दुकान पर पहुंचीं। यहां उन्होंने पहले दो तरह के पान के पत्तों को चखा साथ ही एक किस्म का पान पत्ता न होने पर दुकानदार को रखने की सलाह दी।
इसके बाद प्रियदर्शनी विनोद रिजाले की मिठाई की दुकान पर पहुंची जहां उन्होंने फेमस कुमड़ापाक की मिठाई खाई। उन्हें मिठाई इतनी पसंद आई कि उन्होंने एक किलो मिठाई पैक भी करवा ली। इस दौरान प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने कहा- अगर महाराज ने मुझे रात में जनसंपर्क के लिए भेजा और आपकी दुकान बंद मिली, तो मैं महाराज से कहकर आपकी दुकान रात में भी खुलवा लुंगी।

प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने खाया पान: मिठाई की दुकान से खाया कुमड़ापाक, बोलीं- महाराज को कहकर रात में भी खुलवा लूंगी आपकी दुकान
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment