शिवपुरी: जिले के नरवर-सतनबाडा मार्ग पर स्थित अटल सागर बांध के पास एक तेंदुआ शिकार की तलाश में कैमरे में कैद हुआ है। बता दें कि इस मार्ग पर रात्रि के समय अकसर तेंदुओं को शिकार की तलाश में घूमता हुआ देखा जा सकता है। यही वजह कि इस मार्ग से रात के समय गुजरने वाले राहगीरों के मन में उत्सुकता बनी रहती है।
जानकारी के मुताबिक पुरानी शिवपुरी के रहने बाले रशीद खान अपने मित्र के साथ नरवर से शिवपुरी बापस लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें नरवर-सतनबाडा मार्ग पर स्थित अटल सागर बांध की ओर मुड़ने वाले रास्ते से पहले घाटी पर एक तेंदुआ सड़क पार करते हुए दिखाई दिया। तेंदुआ काफी देर तक सड़क के किनारे चलता रहा, फिर कुछ देर बाद झाड़ियों में समा गया। तेंदुए की इस मूवमेंट का रशीद खान ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।
बता दें नरवर-सतनबाडा मार्ग में पड़ने बाला झिरना क्षेत्र से लेकर अटल सागर बांध के बीच अक्सर तेंदुओं को रात के समय देखा गया है। इससे पहले कई मर्तबा झिरना क्षेत्र में तेंदुओं को देखा गया है। लेकिन अब अटल सागर बांध की ओर भी तेंदुओं को देखा जाने लगा हैं। माना जा रहा है कि इस क्षेत्र में तेंदुओं का कुनवा बढ़ रहा हैं।
सतनवाड़ा-नरवर मार्ग के बीच घनघोर जंगल में पड़ने वाला झिरना क्षेत्र को तेंदुए अपने लिए मुफीद मानते है इस क्षेत्र से गुजरने वाले राहगीरों को कई बार तेंदुए शिकार की घात लगाए देखे गए है।
तेंदुओं को इस क्षेत्र में अक्सर देखे जाने की वजह घनघोर जंगल और पर्याप्त पानी की व्यवस्था को माना जाता है जिससे अन्य जंगली जानवर भी अक्सर इस क्षेत्र में आते-जाते रहते हैं और तेंदुए को अपना शिकार तलाशने में मशक्कत नहीं करनी पड़ती है।

अटल सागर बांध पर दिखा तेंदुआ: बढ़ रहा है तेंदुओं का कुनवा, झिरना क्षेत्र के बाद अटल सागर पर भी देखे जाने लगे हैं तेदुएं / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment