शिवपुरी: जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरोह के 4 बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़े गए तस्करों के कब्जे से एक 10 चक्का ट्रक में ठूंस ठूंस कर भरी हुई 45 भैंसें और 15 पेटी अवैध शराब बरामद की है। पकड़े गए तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी कोतवाली रोहित दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक 10 चक्का ट्रक पीले रंग का जिसका नंबरएमपी06जेड,डी9685 है अवैध पशु व अवैध शराब भरकर कोलारस से ग्वालियर की तरफ जा रहा है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम को मुखविर के बताये स्थान सिंहनिवास पुल के पास हाइवे शिवपुरी होटल के सामने पहुंचाया तो वहाँ एक 10 चक्का ट्रक पीले रंग का जा रहा था उसे रोककर चैक किया तो उसमें अवैध पशु 45 भैंसे एवं 15 पेटी अवैध शराब पाया जाने से आरोपीगण उवेश पुत्र मकसूद कुरैसी उम्र 19 साल निवासी इस्लाम पुरा वार्ड नम्बर 14 राहतगड़,आसिफ पुत्र कवीर मिया उम्र 19 साल निवासी इस्लामपुरा बार्ड नम्बर 14 राहतगड़ जिला सागर,इकराम पुत्र हमीद खांन उम्र 28 साल निवासी इस्लाम नगर वार्ड नम्बर 5 थाना सादाबाद जिला हाथरस और शकील पुत्र सलीम खाँन उम्र 30 साल निवासी रिजौनी थाना कैलारस जिला मुरैना के विरूद्ध पुलिस थाना कोतवाली में पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 एवं 34(2) आवकारी अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 66/192 के अंतर्गत अपराध पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में अन्य आरोपीगण की संलिप्तता होने से उनके संबंध में पूछताछ की जा रही है आरोपीगण के संबंध में जानकारी मिलने के पश्चात वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
सराहनीय भूमिकाः
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, उनि० सुमित शर्मा, प्र०आर० रविन्द्र सिनोरिया, प्र०आर० गजेन्द्र परिहार, आर० भोला राजावत, आर० अजीत राजावत, आर० अजय यादव, आर० देवेन्द्र रावत की विशेष भूमिका रही।

अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरोह के 4 बदमाश गिरफ्तार 45 भैंसें 15 पेटी शराब सहित 29 लाख का माल जब्त / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment