Press "Enter" to skip to content

फतेहपुर रोड पर फॉर्च्यूनर कार ने बाइक सवार को 50 मीटर तक घसीटा, बाइक सवार युवक हुआ गंभीर रूप से घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले फतेहपुर रोड पर बीती रात करीब 2:00 बजे एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान फॉर्च्यूनर कार का चालक बाइक सवार को करीब 50 मीटर तक घसीट कर ले गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक आकाश पुत्र कृष्णकांत शर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी भटनावर अपने दोस्त के साथ दो बाइकों से शुक्रवार की देर रात रातौर रोड पर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान फतेहपुर रोड हनुमान मंदिर के पास एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए आकाश शर्मा की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे आकाश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद जहां आकाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं फॉर्च्यूनर कार का चालक गाड़ी को लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि फतेहपुर रोड पर स्थित एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में हादसे की यह घटना कैद हुई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!