Press "Enter" to skip to content

तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, रात भर जंगल में पड़ा रहा शव, राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र अंतर्गत पोहरी मोहना रोड़ मलैया झोला पुलिया के पास मोड़ पर बीती एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक अपने जीजा के यहां शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहा था तभी यह हादसा हो गया। हादसे के बाद मृतक का शव रातभर जंगल में पड़ा रहा। सुबह राहगीरों ने इसकी सूचना गोवर्धन थाना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार राजू पुत्र बुद्धाराम धाकड़ उम्र 35 वर्ष निवासी इमलीपुरा वार्ड क्रमांक – 4 मोहना शुक्रवार को अपने जीजा के यहां गाजीगढ़ गांव में शादी समारोह में शामिल होकर रात करीब 12:00 अपने घर इमलीपुरा वार्ड क्रमांक – 4 मोहना लौट रहा था तभी पोहरी मोहना रोड़ मलैया झोला पुलिया के पास मोड़ पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई जिससे राजू धाकड़ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सुबह घटना की सूचना राहगीरों द्वारा गोवर्धन थाना पुलिस को दी जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।


More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!