शिवपुरी: गुना-शिवपुरी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रचार-प्रसार को मजबूती देने के लिए एमपी के सीएम मोहन यादव भाजपा प्रत्याशी सिंधिया के समर्थन में शनिवार को दो सभा करेंगे। इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है।
यादव वोटरों पर भाजपा की नजर
बता दें कि गुना-शिवपुरी लोकसभा में यादव समाज के चार लाख से अधिक मतदाता हैं और कांग्रेस का प्रत्याशी यादव समाज से होने की वजह से भाजपा लगातार यादव वोट बैंक को संभाले रखने के लिए यादव बाहुल्य क्षेत्रों में उनके समाज के नेताओं को लाकर समाज को साधने का प्रयास कर रही है।
बता दें सांसद डॉ केपी यादव का टिकट काटने के बाद भाजपा को यादव समाज के नाराज होने का अंदेशा लग रहा है। इसी के चलते आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को अशोक नगर पहुंचे। यहां उन्होंने मुंगावली विधानसभा की पिपरई की कृषि उपज मंडी में जनसभा को संबोधित किया।
उनके साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मौजूद थे। उन्होंने कहा ‘ गुना वालों आपको दो-दो नेता मिलेंगे। ज्योतिरादित्य भी मिलेंगे और केपी यादव भी मिलेंगे। केपी यादव ने इस क्षेत्र की बहुत अच्छी सेवा की है, उनकी चिंता आप मुझ पर छोड़ देना, आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है।
यह रहा कार्यक्रम
कार्यक्रम के मुताबिक सीएम मोहन यादव प्लेन से दतिया पहुंचेंगे। यहां से वह हेलिकॉप्टर में सवार होकर सबसे पहले करैरा शनिवार की सुबह साढ़े 11 बजे पहुंचेंगे। यहां सीएम पुलिस सहायता केंद्र के पास एक चुनावी सभा को संबोधित कर ग्वालियर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह के लिए वोट मांगेंगे।
इस कार्यक्रम के बाद सिंधिया कोलारस विधानसभा के बदरवास कस्बे में दोपहर 12:45 पर पहुंचेंगे। जहां वह अग्रवाल धर्मशाला में गुना-शिवपुरी से भाजपा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सीएम यहां से बामोरी विधानसभा के म्याना पहुंचेंगे। यहां भी सीएम सिंधिया के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सीएम मोहन यादव भोपाल के लिए रवाना होंगे।

कल CM यादव करेंगे सिंधिया के समर्थन में दो जनसभा: यादव समाज के 4 लाख से अधिक मतदाताओं को साधने की कोशिश / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment