शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले फोरलेन पर बीती रात बाइक सवार चार लोगों में एक ट्रैक्टर ट्राली वाले ने बैक करते हुए टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और उनके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार पूजा पत्नी देवेंद्र निवासी बेरीकला जिला गुना ने बताया कि वह बाइक से अपने पति और 2 बच्चों प्रथम और देवेश के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी इसी दौरान बदरवास के आगे एक ट्रैक्टर ट्राली वाले ने बैक करते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह चारों गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।






Be First to Comment