शिवपुरी: जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र से 27 वर्षीय विवाहिता के दो बच्चों के साथ लापता होने का मामला सामने आया है। जहां बीते रोज चमरौआ से गायब महिला एवं बच्चों के पिता ने रिपोर्ट लिखाई के उसकी पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ कहीं लापता हो गई है।
इसी बीच पुलिस को पीड़ित पति ने बताया कि उसकी साली ने उसे फोन करके जानकारी दी है कि उसकी पत्नी अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर गांव के ही शेर सिंह लोधी के साथ फरार हो गई है। पति ने यह भी कहा कि पिछले कई दिनों से मेरी पत्नी और शेर सिंह लोधी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है।
पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत पर मामला किया
जानकारी के मुताबिक उसमें ग्राम चमरौआ की रहने वाली 27 वर्षीय महिला का गांव के ही रहने वाले कथित तौर पर अपने प्रेमी शेरसिंह लोधी 28 वर्षीय के साथ फरार हो गई। फरार महिला के पति देवेंद्र केवट ने बताया कि 21 अप्रैल को सुबह 5 बजे मेरी भैंस खो गई थी। जिसे मैं ढूढ़ने गया था। जब मैं घर वापस आया तो मेरी पत्नि और बच्चे नही मिले जिनको मैंने गांव में सभी जगह पता किया पर नही मिली। फिर मैंने खनियाधाना थाने जाकर गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है।
उसके पास सोमवार की रात साली का फोन आया था। उसने मुझे बताया कि दीदी दोनों बच्चों को लेकर गांव के ही शेर सिंह लोधी के साथ भाग गई है जब मैंने गांव में जाकर शेर सिंह लोधी का पता लगाया तो पता चला कि उसी दिन से शेर सिंह भी गांव से फरार है और उसका फोन भी बंद आ रहा है। जब उसने शेर सिंह के परिजनों से बात की तो उन्होंने पता न होना बताया इससे मुझे शक है कि मेरी पत्नी को गांव का ही रहने वाले शेर सिंह लोधी प्रेमप्रसंग के चलते दोनों बच्चों को व मेरी पत्नी को अपने साथ भगा कर ले गया है। वही पति का कहना है की पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है जब मैं पुणे में काम करता था तब भी शेर सिंह ने मेरी ससुराल में पत्नी के पास आता-जाता रहता था।

दो बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ भागी विवाहिता: गांव के रहने वाले युवक पर भगा ले जाने का आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment