Press "Enter" to skip to content

अमोला पुल पर खड़े ट्रक को कंटेनर ने मारी टक्कर, हादसे में 6 बहनों के इकलौते भाई की मौत परिवार में पसरा मातम / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के अमोला थाना क्षेत्र के अमोला पुल पर खराब खड़े ट्रक में पीछे से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर ट्रक को करीब 15 फीट तक घसीटता ले गया। घटना में ट्रक के नीचे रिपेयरिंग कर रहे ड्राइवर और मिस्त्री सहित तीन लोग घायल हो गए थे। जिसमें मिस्त्री की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई व ड्राइवर को ग्वालियर और एक अन्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार-रविवार रात करीब 12 बजे खनियाधाना जा रहा खाद से भरा ट्रक अमोला पुल पर खराब हो गया था। ट्रक की रिपेयरिंग के लिए पुरानी शिवपुरी के रहने वाले आरिफ कुरैशी एक मिस्त्री को लेकर अमोला पुल पहुंचे थे। जहां ट्रक ड्राइवर शाहरुख और मिस्त्री शफीक ट्रक के नीचे रिपेयरिंग कर रहे थे। इसी दौरान शिवपुरी से झांसी की ओर जा रहे तेज रफ्तार कंटेनर डीडी 01 ई 9814 ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी थी। ट्रक के नीचे काम कर रहे ड्राइवर और मिस्त्री भी ट्रक के साथ रगड़ते चले गए और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। कंटेनर की चपेट में आने से ट्रक के पास खड़े आरिफ का पैर फ्रैक्चर हो गया। दुर्घटना में गंभीर घायल ड्राइवर शाहरुख और मिस्त्री शफीक को मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में भर्ती कराया गया जहां से शफीक को ग्वालियर ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में शफीक ने दम तोड दिया।शफीक अपने परिवार में 6 बहनों का इकलौता भाई था। हादसे में शफीक की मौत से परिवार में मातम छा गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!