Press "Enter" to skip to content

संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, मामला संदिग्ध पुलिस संदिग्ध जांच में जुटी / Shivpuri News

शिवपुरी: बदरवास थाना क्षेत्र में हाइवे स्थित मांगरोल ओवरब्रिज पर रविवार की शाम संदिग्ध हालत में एक युवक का शव मिला। मृतक के मोबाइल से मिली डिटेल से उसकी पहचान गुना निवासी संजय कुशवाहा के रूप में हुई, जो गुना में प्रॉपर्टी का काम करता है। इतना ही नहीं उसके मोबाइल में फाइनेंस के अलावा लेनदेन के काफी मैसेज भी मिले हैं।

बदरवास पुलिस अब यह पता लगाने में जुट गई है कि यह हत्या है या फिर हादसा। फिलहाल पीएम रिपोर्ट, कॉल डिटेल एवं अन्य बिंदुओं पर जांच के बाद ही मामला स्पष्ट होगा। मृतक के परिजन को भी पुलिस ने सूचना दे दी है और शव को पीएम के लिए रखवा दिया है। डॉक्टरों के पैनल द्वारा शव का पीएम किया जाएगा। ज्ञात रहे कि पिछले 20 दिन में मांगरोड ओवरब्रिज पर यह दूसरा हादसा है। इससे पहले चक मगरोरा निवासी राजपाल जाट का शव भी इसी प्रकार मिला था, जिसकी जांच उपरांत हत्या का खुलासा भी बदरवास पुलिस ने किया गया था।

इनका कहना हैँ

सूचना मिलने पर हम घटनास्थल पर पहुंचे तो मामला संदिग्ध लगा। मोबाइल के आधार पर मृतक की शिनाख्त गुना के संजय कुशवाहा के रूप में हुई है। अब जांच जारी है, जांच उपरांत ही स्थिति सामने आएगी।

रवि चौहान, थाना प्रभारी बदरवास

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!